Loading Now
×

सद्भावना कप में रुस्तम क्रिकेट एकेडमी की लगातार दूसरी जीत

वैशाली 06 मार्च: वैशाली में खेले जा रही सद्धभावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला रुस्तम क्रिकेट एकेडमी और आम्रपाली इलेवन वैशाली के बीच खेला गया जिसमे रुस्तम क्रिकेट एकेडमी ने इस मुकाबले को 112 रनो के बड़े अंतर् से हरा दिया।

टॉस रुस्तम क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 200 रन बनाया। जिसमे सरंजीत ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाया।इसके अलावे शशि 35 रन और पंकज नाबाद 29 रन बनाये। गेंदबाजी में सन्नी ने पांच विकेट और सरोज ने तीन विकेट झटका।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए आम्रपाली इलेवन की टीम ने 20.5 ओवर में सिर्फ 88 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे विभूति 18 और निखिल ने 14 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए शशि ने चार और समरजीत दो विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच शशि कुमार को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment