कटिहार को हराकर गया राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-19 के फाइनल में
गया 09 मार्च: आज नालंदा (राजगीर ) में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे सेमीफाइनल में गया और कटिहार के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए गया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रंजन राज 42 , विक्की 22 , अभिषेक 32 रनों की पारी खेली वहीं।
दूसरी बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 97 रन बनाए वहीं गेंदबाजी करते हुए गया की टीम और से प्रिंस ने 4 ओवर में 22 रन 3 विकेट लिए, सागर ने 29 रन 3 विकेट लिए इस तरह यह मैच गया ने कटिहार को 68 रनों से जीत हासिल किया।।
Share News:



Post Comment