Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 लीग में मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता

बेगूसराय 09 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का दूसरा लीग मैच तेघड़ा और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

तेघरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 150 रन पर पूरी टीम सिमट गई तेघरा की ओर से विश्वजीत ने 40 रन बनाए मानव अग्रवाल ने 29 रन बनाए और वही मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से अविनाश ने 3 विकेट प्राप्त किया छितिज 2 विकेट और शशिकांत ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 29 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शशिकांत ने नाबाद 65 रन बनाए और क्षितिज ने 21 रनों का योगदान किया इसके उपरांत मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने तेघड़ा को 1 विकेट से पराजित किया।

मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के शशिकांत ने नाबाद 65 रन और 2 विकेट हासिल करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बसंत भास्कर के द्वारा प्रदान किया गया! इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार वीरेश विवेक कुमार मो दानिश निधि कुमार इस मैच के मुख्य एंपायर दीपक कुमार और चैंपियन थे स्कोरर के रूप में गोलू मौजूद थे कल तीसरा लीग का मुकाबला बरौनी क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment