Loading Now
×

पटना जिला सीनियर लीग में रिषभ व यश्स्वी के अर्धशतक से पावर होल्डिंग 6 विकेट से विजयी

पटना 09 मार्च: जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मैच में बुधवार को पंचशील सीसी पर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने टॉस जीतकर 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में पावर होल्डिंग ने रिषभ राकेश के 60 व यशस्वी शुक्ला के 70 रन की मदद से लक्ष्य को 34.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पावर होल्डिंग के गेंदबाज विकास सिन्हा (28 रन देकर चार विकेट) को मैन आफ द मैच अंकेश कुमार, एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, बिहार होल्डिंग पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, राजेंद्र नगर ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी- 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 185 रन, विकास कुमार 61, पिंटू सिन्हा 26, अतिरिक्त 23, विकेट-विकास सिन्हा 4/28, साकेत कुमार 2/39, मुकेश कुमार 2/18
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग- 34.5 ओवर में चार विकेट पर 187 रन, रिषभ राकेश 60, यशस्वी शुक्ला 70, अतिरिक्त 17, विकेट- पिंटू सिन्हा 2/29, मो. सुल्तान 2/35

कल का मैच: पेसू बनाम मून लाइट सीसी, ऊर्जा स्टेडियम

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment