Loading Now
×

पाटलिपुत्र जोन: हेमन ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में वैशाली ने अरवल 33 रनो से हराया

जहानाबाद: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित  हेमन ट्रॉफी  अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में पाटलिपुत्र जोन का पहला लीग मैच आज जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम , जहानाबाद में अरवल और वैशाली जिला के बीच में खेला गया , जिसमे वैशाली ने अरवल को रोमांचक मुकाबले में 33 रनो से पराजित किया ।

पाटलिपुत्र जोन में हेमन ट्रॉफी मैच का उद्घाटन श्री मनोज कुमार (अनुमंडल पदाधिकरी , जहानाबाद ) ने फीता काट कर किया ।

इस मौके पे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह , उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार , सचिव श्री विनोद कुमार सिंह , संयुक्त सचिव श्री कासिफ रजा काकवी , कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन , सदस्य मो रशीद के साथ साथ कंचन और आशु भी मौजूद रहें ।

सुबह वैशाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली ने निर्धारित 50 ओवरों के 6 विकेटो के नुकसान पे 227 रन का स्कोर खड़ा किया । वैशाली के तरफ से अभिषेक कुमार ने नाबाद अर्धशतक (56) जड़ा । साथ में सूरज चौहान ने 47 और कप्तान विजय कुमार ने भी नाबाद 44 रन का योगदान दिया ।अरवल के तरफ से राहुल कुमार ने 3 विकेट हासिल किया ।

अमित राज , आशुतोष रंजन और जितेंद्र ने भी 1 – 1 विकेट हासिल किया ।

228 रनो का पीछा करने उतरी अरवल की शुरुआत तो काफी अच्छी रही , एक समय पे 132 पे सिर्फ 3 विकेट खो खोकर अरवल जीत के तरफ अग्रसर थी लेकिन रिशव राज (45) और आयुष राज (44) के बाद अरवल का कोई भी बल्लेबाज विकेट पे टिक कर खेल नहीं सका और पूरी टीम सिर्फ 194 रन बना के ऑल आउट हो गई , और मैच 33 रनो से हार गई । अरवल के तरफ से कप्तान अश्विनी ने 21 और जितेंद्र ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया लेकिन वो उनके टीम को जीत के दहलीज तक ले जाने के लिए काफी नही रहा ।

वैशाली के तरफ से आदित्य आनंद , नटवर सिंह , राजीव रंजन और सूरज चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए ।

सूरज चौहान को मैच रैफरी प्रकाश रंजन सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

कल का मैच जहानाबाद और अरवल के बीच में सुबह 9 बजे जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment