Loading Now
×

आईपीएल 2022 का पहला शतक जड़ने के बाद जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

मुंबई : राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कल खेले गए मुकाबले में आईपीएल 2022 का पहला शतक जड़ दिया। अभी तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते आ रही है। शतक के बाद बटलर ने एक बड़ा बयान दिया है।

बटलर ने कहा” सफेद गेंद की क्रिकेट में मेरा कॉन्फिडेंस काफी अच्छा रहता है और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। टीम की जीत में योगदान देकर काफी अच्छा लग रहा है। हालांकि आधे मैच के दौरान मैं थोड़ा नर्वस था कि मेरी ये पारी टीम को जीत दिला पाएगी या नहीं। पिछले कुछ महीने मेरे लिए काफी शानदार रहे हैं और मैं उसी फॉर्म को आगे ले जा रहा हूं।

जोस बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धुआंधार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। बटलर ने सबसे पहले 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बेसिल थंपी के एक ही ओवर में 26 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और दो चौके शामिल थे।

जोस बटलर ने 66 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वो 100 के स्कोर पर ही 19वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। इसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 193 रनों का स्कोर बनाया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment