Loading Now
×

देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में न्यू यारपुर विजयी

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में न्यू यारपुर ने डीएफसी दूजरा को 4-0 से हराया। एक अन्य मैच जो सिंह इलेवन बनाम फ्लाइंग बड्र्स का मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही इस लीग में डीएफसी दूजरा और न्यू यारपुर के बीच खेले गए मुकाबले में न्यू यारपुर का जलवा रहा। न्यू यारपुर की ओर से नीरज कुमार ने 5वें, वीरू कुमार ने 14वें, 48वें मिनट, इशु कुमार ने 20 वें मिनट में गोल किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment