Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में मुसल्हपुर एफसी जीता

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को खेले गए मैच में मुसल्लहपुर एफसी ने जीत हासिल की। एक अन्य मैच में महेंद्रू एसयू और बख्तियापुर एसयू ने अंक बांटे।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में रैनबो और मुसल्लहपुर के बीच खेले गए मैच में मुसल्लहपुर का पलड़ा भारी रहा। मोनू कुमार ने खेल के चौथे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

एक अन्य मैच महेंद्रू एसी और बख्तियारपुर एफसी के बीच खेला गया जो गोलरहित बराबरी पर छूटा। इस मैच में रेफरी कैलाश प्रसाद ने बख्तियारपुर के जीत कुमार को पीला कार्ड दिखाया।

कल का मैचनेशनल एससी बख्तियारपुर बनाम सिंह इलेवन एफसी प्रीमियर एसएफए बनाम दूजरा एफसी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment