Loading Now
×

शुक्ला एफ़सी रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग चैंपियन

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबले अंडर प्रोटेस्ट खेला गया जिसमें शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने पटना वारियर्स को 3-0 से हराया।

पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पटना वारियर्स की ओर खेल शुरू होने के बाद शुक्ला एकेडमी के चार खिलाड़ियों पर आपत्ति दर्ज की। इसके कारण मैच तो हुआ पर विजेता व उपविजेता टीम की घोषणा नहीं की।

पुरस्कार वितरण समारोह को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। कमेटी द्वारा निर्णय होने के बाद पुरस्कार वितरण की तिथि और विजेता व उपविजेता टीम की घोषणा की जायेगी।

मैच के दौरान शुक्ला फुटबॉल एकेडमी की ओर से निलेश कुमार ने चौथे, विकास कुमार ने 36वें और मो आरिफ सिद्दिकी ने 43वें मिनट में गोल दागे। शुक्ला फुटबॉल एकेडमी के मो आरिफ सिद्दिकी, राहुल राज और आशीष रंजन को पीला कार्ड दिखाया गया।मैच के रेफरी कैलाश प्रसाद, अमरजीत कुमार, गौरव राज और सुनील कुमार थे।

फाइनल मैच का उद्घाटन पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन समीर कुमार महासेठ पूर्व उपमहापौर श्याम बाबू राय पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव पटना फुटबॉल संघ के सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा उपाध्यक्ष श्याम बाबू यादव संयुक्त सचिव मनोज कुमार समेत तमाम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment