Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मे राइजिंग स्टार 137 रनो से जीता

पटना : सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को राइजिंग स्टार ने पटना कॉलेज पर 137 रन से जीत दर्ज की। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में एनआईओसी फतुहां ग्राउंड पर खेले गए मैच में पटना कॉलेज ने टॉस जीत राइजिंग की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ने सभी विकेट खोकर 40 ओवर में 214 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पटना कॉलेज की टीम महज 77 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच राइजिंग स्टार के गुलशन कुमार को प्रदान किया गया।

गुलशन ने जहां बल्ले से 43 रन जोड़े, वहीं छह ओवर में 20 रन देकर दो विकेट भी चटकाएं। राइजिंग स्टार की जीत में जहां आदित्या ने सर्वाधिक 49 रन की भूमिका निभाई। वहीं गेंद से अभिषेक ने तीन और अभिनव ने दो विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर:

राइजिंग स्टार 40 ओवर में 214 रन पर आलआउट, आदित्या 49 रन, गुलशन कुमार 43 रन, अभिषेक 15 रन।पटना कॉलेज, रवि कुमार—15 रन, विकेट— अभिषेक 3, अभिनव 2, गुलशन 2 ।कल का मैच: वाईएमसीसी बनाम केएनसीसी, फतुहा ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment