Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मे साधनापुरी सीसी जीता, पार्थ व प्रत्यूष विद्धू चमके

पटना : जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का मैच बुधवार को एक बार फिर से शुरू हुआ। कोरोना काल व ग्राउंड की उपलब्धता न होने के कारण लंबे अंतराल के बाद शुरु हुए लीग का पहला मैच आज साधनापुरी क्रिकेट क्लब बनाम ब्लेज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें साधनापुरी ने प्रत्यूष के शानदार अर्धशतक व पार्थ के शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत दर्ज की।

गर्दनीबाग ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लेज ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में साधनापुरी क्रिकेट क्लब ने 29.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच साधनापुरी के पार्थ (नाबाद 44 रन, व दो विकेट) को चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर—

साधनापुरी क्रिकेट क्लब: 29.2 ओवर में चार विकेट पर167, प्रत्यूष विद्धू 52, पार्थ नाबाद 44, दीपक पांडेय 25, दानिश 22, विकेट- राजकिशोर 3/33, राजवीर शुक्ला 1/26,

ब्लेज क्रिकेट क्लब: 30 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन, रितिक नाबाद 50, राजकिशोर 19, विक्की विशाल 18, आयुष सिंह 15, विकेट- पार्थ 3/54, दीपक पांडे 1/13, दीनिश 1/08, चंद्रप्रताप 1/22

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment