Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला लीग मे भारती क्लब ने स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर को 142 रनों से हराया

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में आज भारती क्लब ने स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर को 142 रनों से हराया

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के पहले मैच में भारती क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 38 ओवर में 254 रन सभी विकेट खोकर बनाएं जिसमें कुणाल किशोर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए वही सरफराज ने 54, चिरंजीवी ने 51,तुषार ने 19 एवं दीपक ने 15 रन बनाए।

गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सरफराज रिज़वी ने 3, बादल ने 3,निखिल,सौरव,सूरज एवं जसीम ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की पूरी टीम 26 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सौरव ने 36,सौरव कुमार ने 18 एवं विवेक ने 13 रन बनाए।गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से सरफराज अशरफ ने 4,वाचस्पति ने 3,देवाशीष ने 2 एवं विशाल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के सरफराज अशरफ को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे।कल का मैच: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम साईं क्रिकेट एकेडमी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment