एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एयरपोर्ट प्रीमियर लीग के फाइनल मे
पटना : एयरपोर्ट प्रीमियर लीग 2022 का दुसरा सेमीफाइनल मैच AAI(एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ) और स्पाइसजेट के मध्य CISF के अनिशाबाद मैदान में खेला गया।
टॉस Spicejet की टीम ने जीता और पहले बेटिंग करने का फैसला किया। स्पाइस जेट ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में कुल 09 विकेट खोकर 95 रन बनाए।
जवाब में खेलने के लिए उतरी AAI(एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया )की टीम 12 ओवर में 96 रन 02 विकेट के नुकसान पर बना लिया । AAI(एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ) ने ये मैच 08 विकेट से जीत लिया।
AAI(एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ) के अभय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने मैच मे 04 ओवर में 07 रन देकर 03 विकेट लिए और 06 रन भी बनाए।
Share News:



Post Comment