Loading Now
×

धनबाद क़ी जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत

धनबाद : धनबाद ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की है। शुक्रवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में धनबाद ने ग्रुप ए के मुकाबले में सरायकेला-खरसावां को नौ विकेट के अंतर से हराया।

टास धनबाद ने जीता और पहले फील्डिंग ली। एकलव्य सिंह (37 पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने सरायकेला-खरसावां की टीम 37.5 ओवर में 136 रनों पर आउट हो गई। अजय यादव ने तीन चौके व छह छक्के की मदद से अच्छे 67 रन बनाए। इसके अलावा आयुष पवार ने 32 रन बनाए।

बाद में धनबाद ने कृत कमल सिंह के 68 नाबाद रनों की पारी की मदद से 16.2 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बना मैच आसानी से जीत लिया। कृत कमल ने अपनी पारी में आठ चौके व तीन छक्के उड़ाये। इसके अलावा आकाश कुमार ने नाबाद 21 और सद्धिार्थ पाल ने 25 रन बनाए। मैन आफ द मैच चुने गए एकलव्य सिंह को मैच रेफरी शशि भूषण चौबे ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डीसीए के महासचिव उत्तम वश्विास भी मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment