Loading Now
×

द अर्थ पब्लिक स्कूल में समर क्रिकेट कैंप का होगा आयोजन

पटना। द अर्थ पब्लिक स्कूल पुनपुन के मैदान पर सुकवारी देवी एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में छह दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में राज्य के प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रशिक्षकों के द्वारा क्रिकेटरों को तकनीकी जानकारी दी जायेगी।

इस बात की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक भूषण प्रसाद सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान खिलाड़ियों को अल्पाहार और शीतल पेय की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष में 3 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों की प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। समर कैंप के लिए पवन कुमार खेल शिक्षक को अधिकृत किया गया है। विशेष जानकारी के लिए 8228984229 और 9142428167 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment