Loading Now
×

राजकिशोर सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट में आयुष के पंच से प्रो किंग क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना : राजकिशोर सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट में आज का मुकाबला प्रो किंग क्रिकेट एकेडमी और वीकेएस एकेडमी ब्लू के बीच खेला गया। जिसमे प्रो किंग क्रिकेट एकेडमी ने शानदार तरीके से 13 रनो से हराकर जीत दर्ज की।

आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रो किंग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 194 रनो का स्कोर बनाया जिसमे राज वीर और प्रिंस दोनों ओपनर ने 46-46 रनो की पारी खेली। दोनों बैटर ने अपना अर्धशतक बनाने से चूक गया। हलाकि इसके अलावे भी रितेश 30 रन और आयुष 28 रनो की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रिंस और नेहाल को दो दो विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए वीकेएस की टीम 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 181 रन ही बना सकी. जिसमे प्रिंस 54 रन, शुभम शर्मा 47 रन बनाये। गेंदबाजी में आयुष ने अकेले पांच विकेट झटके। जबकि रितेश को भी दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच आयुष को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment