Loading Now
×

धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार बने जेएससीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार एक बार फिर जेएससीए टूर्नामेंट सब कमेटी के चेयरमैन बनाए गए हैं। इसके पहले भी वे वर्ष 2008 से लेकर 2016 तक इस जिम्‍मेदारी को संभाल चुके हैं।

वे अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान मीडिया मैनेजर भी थे। उधर डीसीए के पूर्व महासचिव बिनय कुमार सिंह को डिस्ट्रिक्‍ट सब कमेटी का सदस्य बनाया गया है। जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने इस संबंध में पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।

टूर्नामेंट सब कमेटी में आशीष कुमार सिन्‍हा, मनोज कुमार सिंह व जेएससीए के संयुक्त सचिव सदस्य बनाए गए हैं। वहीं सीपी सिन्‍हा के चेयरमैनशिप में बनी डिस्ट्रिक्‍ट सब कमेटी में बिनय कुमार सिंह के अलावा अवधेश कश्यप और मो. वसीम सदस्य होंगे। दोनों सब कमेटियों के संयोजक जेएससीए के सचिव होंगे।

दोनों को जेएससीए की सब कमेटियों में स्थान मिलने पर डीसीए के पदाधिकारियों समेत जिले के खेलप्रेमियों ने दोनों को बधाई दी है।

बधाई देने वालों में डीपीएस की प्राचार्य डा. सरिता सिन्‍हा,  महिला सब कमेटी की सदस्य डा. नीतू सहाय, देव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य पूनम शर्मा, सुप्रिया कुमारी, अन्नपूर्णा सिंह, सूर्या रियलकोन के प्रमुख संतोष सिंह के अलावा डीसीए के इश्तियाक अहमद, मनोज कुमार सिंह, संजीव झा, उत्तम विश्‍वास, ललित जगनानी, शांतनु चौधरी, बीएच खान, बाल शंकर झा, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश राय, निशांत पाठक, मनोरंजन कांजीलाल, संगीत भट्टाचार्य, अरविंद महता, रेवत लाल, दिवेन तिवारी, द्वारिका तिवारी, डा. राजशेखर सिंह, संजीव राणा, सुनील कुमार, विकास कुमार रानू, सीएम झा, अभिजीत घोष, अंशु श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, राजीव रंजन सिंह, गुरमीत सिंह डांग, सुधीर पांडेय, संजय कुमार, रितम डे आदि शामिल हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment