Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला अंडर- 16 जिला क्रिकेट लीग में सुस्ता क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता

मुज़्ज़फ़्फ़रपुर : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर- 16 जिला क्रिकेट लीग में सुस्ता क्रिकेट क्लब ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी जिसमें कृष्णा ने 23,आकाश ने 22,रजनीश ने नाबाद 21 रन बनाए।गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से विक्की ने 3, रोहित ने 2, धीरज ने 2 एवं रूपेश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत के लिए निर्धारित 100 रन बना लिए।
सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी में मासूम ने नाबाद 38,रूपेश ने नाबाद 33 रन बनाकर मैच जीत लिया।
गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से एकमात्र गेंदबाज रजनीश ने 2 विकेट लिए।आज के मैन ऑफ द मैच सुस्ता क्रिकेट क्लब के विक्की को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं राजकुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी एवं आर्यन थे।
कल का मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम एम डी सी ए ग्रीन

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment