Loading Now
×

विंध्याचल स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट एक जुलाई से पटना में

पटना : सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में विंध्याचल चौबे स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 2 जुलाई तक पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग,पटना के मैदान पर किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट खिलाड़ी रंजन राय,रवि प्रकाश,बबलू यादव व सुधीर कुमार के देखरेख में किया जायेगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सिर्फ चार टीमों को खेलने की अनुमति दी जायेगी। प्रतियोगिता के सभी मैच 12 – 12 ओवरों के खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment