Loading Now
×

कबड्डी खिलाडी को क्रिकेट स्टंप से पिट कर जान से मारा,पुलिस के हाथ लगे तीन आरोपी

मुंबई : आरोपियों ने 26 साल के कबड्डी खिलाड़ी विमल को शुक्रवार की मध्य रात स्टंप से पिट-पिट कर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला महाराष्ट्र के धरावी की है। मिली जानकारी के मुताबिक विमल की हत्या क्रिकेट स्टंप से की गई है। आरोप है की तब तक विमल को क्रिकेट के स्टंप से पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

महारष्ट्र पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को रिगफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया था। इसके बाद तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। कबड्डी खिलाड़ी विमल के परिवार वाले और स्थानीय लोग धरावी पुलिस स्टेशन के बाहर धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment