Loading Now
×

बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर 28 से,शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों कि लिस्ट जारी

पटना: आगामी 6 से 9 अक्टुबर को भागलपुर मे आयोजित होने वाली बिहार राज्य यूथ बालक एवं बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पटना जिला की बालक एवं बालिका टीम के सम्भावितों की घोषणा चयन समिति के सदस्य  प्रकाश रंजन, राकेश  पांडे, विजय पटेल, त्रिलोकी पाठक, कृतिका रंजन, विष्णु कुमार ने कर दिया है।

प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित खिलाड़ियों का सूची इस प्रकार हैः

बालक वर्ग – समर प्रताप, तेजस मिश्रा, विष्णु शेखर, शौर्य प्रताप भारती, करण प्रताप सिन्हा, आयुष कनिष्क, श्याम अग्रवाल, रौनक कुमार, लक्ष्य कुमार, अतुल आजाद, रौशन राज, आदित्य राज, अरमान कुमार, रोहन कुमार एवं अतुल राज प्रशिक्षक – नीरज कुमार, अभिजीत यादव, सोनु कुमार

बालिका वर्ग – मानसी सिंह, माही राज, जागृति राज, निशी राज, काशीव्या सिंह, अंजली प्रिया, कुमार अनन्या, मोनिका सिंह, मिस्टी, पलक सिंह, कात्याणी कुमारी, नन्दनी सिंह, श्रेया राज, अग्रिमा मिततल एवं नन्दनी कुमारी, प्रशिक्षक – विजय पटेल, त्रिलोकी पाठक ।

पटना जिला टीम का प्रशिक्षण शिविर दिनांक 28 जुलाई से 5 अगस्त 2022 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग मे आयोजित किया जायेगा। इसकी जानकारी सुशील कुमार, सचिव, बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ पटना ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment