Loading Now
×

राज्य सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती में गगनदीप,भूषण,ज्योति,अंकिता ने जीता स्वर्ण पदक

पटना : ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी के द्वारा कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में आयोजित प्रथम बिहार राज्य सब जूनियर ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के बालक वर्ग के ( 32 किग्रा ) में गगनदीप कुमार ( पटना ), 42 किग्रा में शिशुपाल कुमार ( पटना ), 47 किग्रा में भूषण कुमार महतो ( पूर्वी चम्पारण ),59 किग्रा में आदित्य कुमार ( वैशाली ), 66 किग्रा में राजन कुमार ( पूर्वी चम्पारण ),73 किग्रा में अंकित कुमार ( वैशाली ) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग के 36 किग्रा में ज्योति कुमारी ( वैशाली ), 38 किग्रा में अंकिता कुमारी ( वैशाली ), 47 किग्रा में नेहा ( पटना ),60 किग्रा में हर्षला किशोर ( पूर्वी चम्पारण ) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

मैच के उपरांत विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किशलय किशोर व महासचिव गौरी शंकर,संयुक्त सचिव रवि रंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर राज कुमार राजू, डॉ.राजेश शुभांगी,डॉ.रवि,विनोद कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment