Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 24 से भरा जाएगा

मधुबनी : मधुबनी जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव 26 अगस्त 2022 को है। इसके लिए नामांकन फार्म 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में प्राप्त होगा इसके साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव पदाधिकारी द्वारा तैयार प्राधिकार पत्र भी दिया जाएगा।

उसी प्राधिकार पत्र को मान्य माना जायेगा। नामांकन प्रक्रिया 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपराहन 1 बजे तक , स्क्रूटनी अपराहन 2 बजे से शाम 4 बजे तक और नाम वापसी शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा।

चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम सभा 26 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा। उसी दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चुनाव होगा।उसके बाद मतों की गिनती और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी।

चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि चुनाव संचालन के लिए चुनाव पदाधिकारी के रूप में अधिवक्ता प्रभाकर कुमार सिंह, पी सी सिन्हा और अजय कुमार सिंह हैं ।तदर्थ समिति के सदस्यों के द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिल कर चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था के देख रेख के लिए प्रशासन की उपस्थिति को सुनिश्चित करवाया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment