Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

सहरसा : सहरसा जिला क्रिकेट संघ की आम सभा एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव 2022-25 के लिए आज पूर्वाहन 11 बजे सम्पन्न हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव पदाधिकारी श्री ब्रज किशोर शर्मा एवं बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव पर्यवेक्षक श्री मृत्युंजय कुमार वीरेश की उपस्थिति में चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर अनिता कुमारी,उपाध्यक्ष पद पर तपन कुमार डे, सचिव पद पर विश्वजीत बनर्जी ,संयुक्त सचिव के पद पर गुलनियाज रब्बानी एवं कोषाध्यक्ष के पद पर असफहान खान निर्विरोध निर्वाचित हुए।

आमसभा एवं चुनाव में ब्रहमदेव कामत,मसूदआलम,गुलनियाज रब्बानी,मो चाँद, असफहान खान,अनिता कुमारी,सुनील कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार,सुमित कुमार विश्वास,अखिलेश कुमार झा,तपन कुमार डे, बादल कुमार,आशीष कुमार कात्यायन इत्यादि उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment