Loading Now
×

बीसीए की वार्षिक आम सभा संपन्न, चुनावी प्रक्रिया शुरू,चुनाव 25 सितंबर को होगा सम्पन्न

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की आज वार्षिक आम सभा की बैठक राजधानी पटना के द गोल्डन सनराइज होटल में संपन्न हुई।उसके ठीक बाद सदन के सदस्यों के समक्ष बीसीए के इलेक्ट्रोल ऑफिसर डॉक्टर. एम. मोदस्सीर (रिटायर्ड आईएएस) के नेतृत्व वाली कमेटी ने आज दिनांक 28 अगस्त से बीसीए चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी जो 25 सितंबर 2022 को संपन्न होगी।

आज सर्वप्रथम बीसीए से मान्यता प्राप्त सभी 38 जिला संघ के पदाधिकारियों ने सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न बिंदुओं पर अपना विचार व्यक्त करते हुए सदन के एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई।सदन की बैठक खुशनुमें माहौल में संपन्न हुआ जिसमें कई जिला संघों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। उपस्थित सदन के सदस्यों ने ध्वनि मत से आज के एजेंडों पर सहमति जताई।

जबकि लंबे समय से बिहार क्रिकेट संघ के विकास में अपना अविस्मरणीय योगदान देने वाले पूर्व पदाधिकारियों में शामिल जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के विनोद कुमार सिंह, शेखपुरा जिला के गंगा यादव व मदनलाल यादव, भागलपुर के आनंद मिश्रा, नालंदा जिला के अनंत कुमार सहित अन्य को बीसीए अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी ने प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, संयुक्त सचिव शंकर देव चौधरी, पूर्व क्रिकेटिंग इंचार्ज सह जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, सीईओ मनीष राज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

गांधी स्टेडियम बेगूसराय का होगा पुनर्निर्माण,बरौनी रिफाइनरी के वरीय पदाधिकारियों ने लिया जायजा

Next post

बीसीए की वार्षिक आम सभा में जिला प्रतिनिधियों का हंगामा,अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप

Post Comment