Loading Now
×

सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम पब्लिक स्कूल जीता

पटना: मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में शिवम पब्लिक स्कूल ने हैप्पी हाईस्कूल को चार विकेट से पराजित किया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे इस टूर्नामेंट के तहत खेले गए मैच में हैप्पी हाईस्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाये। जवाब में शिवम पब्लिक स्कूल ने 24.3 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अभय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच अजीत कुमार सिंह ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

हैप्पी हाईस्कूल : 23.2 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट आयुष सिन्हा 22 रन, बालाजी 11 रन, अतिरिक्त 68 रन, अभय 3/8, तिलक 2/8, कौस्तुभ 2/18, श्रेयांश 1/7 रन आउट-2

शिवम पब्लिक स्कूल : 24.3 ओवर में छह विकेट पर 117 रन, यश पोद्दार 29 रन, श्रेयांश 28 रन, अतिरिक्त 27 रन, बालाजी 3/10, अयांश 1/14, रन आउट-2

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment