Loading Now
×

राजकुमार महासेठ पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 11 सितंबर से

पटना, 5 सितंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आगामी 11 सितंबर से साकार कंस्ट्रक्शन प्र० लि० द्वारा प्रायोजित राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद उर्फ साधू गोप व सचिव मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दी।

सचिव मनोज कुमार बताया कि प्रतिदिन एक मैच गांधी मैदान ग्राउंड पर खेले जायेंगे। कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसे दो पूलों में बांटा गया है। प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से मुकाबले खेले जायेंगे।

पूलों का बंटवारा इस प्रकार है-

पूल ए : बीआरसी, शंकुतला देवी एफसी, पटना वारियर्स एफसी, न्यू ब्वॉयज एफसी बीकेपी, इनर्जी योगा एफए, स्टार स्पोर्टिंग एफसी, दानापुर यूनाइटेड एफसी, मौर्यन आर्सनल एफसी।
पूल बी : राज मिल्क एफसी, जीएसी, शुक्ला फुटबॉल एकेडमी, केके सिंह इलेवन, सिविल ऑडिट आरसी, इलेवन स्टार एफसी मोकामा, रैनबो एफसी, इंपीरियल सॉकर एफसी।

पहले चरण के कार्यक्रम

11 सितंबर : सिविल ऑडिट आरसी बनाम इंपीरियल सॉकर एफसी
12 सितंबर : शुक्ला फुटबॉल एकेडमी बनाम इलेवन स्टार एफसी, मोकामा
13 सितंबर : पटना वारियर्स एफसी बनाम स्टार स्पोर्टिंग एफसी
14 सितंबर : जीएसी बनाम रैनबो एफसी
15 सितंबर : न्यू ब्वॉयज एफसी बीकेपी बनाम मौर्यन आर्सनल एफसी
16 सितंबर : शकुंतला देवी एफसी बनाम दानापुर यूनाइटेड एफसी
18 सितंबर : केके सिंह इलेवन बनाम इंपीरियल सॉकर एफसी
19 सितंबर : सिविल ऑडिट आरसी बनाम इलेवन स्टार, एफसी, मोकामा
20 सितंबर : शुक्ला फुटबॉल एकेडमी बनाम रैनबो एफसी
21 सितंबर : जीएसी बनाम इंपीरियल सॉकर एफसी
22 सितंबर : बीआरसी बनाम मौर्यन आर्सनल एफसी
23 सितंबर : दानापुर यूनाइटेड एफसी बनाम स्टार सपोर्टिंग एफसी
24 सितंबर : केके सिंह इलेवन बनाम इलेवन स्टार एफसी, मोकामा
25 सितंबर : जीएसी बनाम शुक्ला फुटबॉल एकेडमी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment