Loading Now
×

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह को अस्‍पताल में भर्ती किया गया,

करांची : पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह निमोनिया की चपेट में आए, जिसके कारण उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया। इंग्‍लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शेष मैचों में उनके खेलने पर सस्‍पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नसीम को मंगलवार की देर रात अस्‍पताल में भर्ती किया गया।

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘नसीम शाह का शेष सीरीज में हिस्‍सा लेना उनकी मेडिकल रिपोर्ट की समीक्षा पर निर्भर करेगा।’ इंग्‍लैंड के खिलाफ 2 अक्‍टूबर को पाकिस्‍तान की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्‍म होगी। अगले ही दिन पाकिस्‍तान की टीम न्‍यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में हिस्‍सा लेने जाएगी। इस सीरीज में बांग्‍लादेश तीसरी टीम होगी। यह सीरीज 7 से 14 अक्‍टूबर तक चलेगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment