Loading Now
×

महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट में आंध्रा ने बिहार को 9 विकेट से हराया

पटना : बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट महिला अंडर-19 टी-20 में भी बिहार को आंध्रा की टीम ने मात दे दी। आज बिहार अंडर-19 पुरुष टीम को भी आंध्रा ने पराजित कर दिया। महिला की टीम को आंध्रा ने 9 विकेट से हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की महिला टीम ने सिर्फ 15 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गई। जिसमे सबसे अधिक याशिता ने 17 रन बनाया और निष्ठां 10 रन बनाया इसके अलावे कोई भी बैटर दहाई अंक तक रन नहीं बना सकी। गेंदबाजी में आंध्रा के तन्मयी और श्री चरणी को दो दो विकेट मिला।

जबाब में उतरी आंध्रा की टीम 8.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमे रंगा लक्ष्मी नाबाद 34 रन,उडविथा नाबाद 19 रन बनायी। गेंदबाजी में बिहार की ख़ुशी गुप्ता को एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment