Loading Now
×

सीएपी के इंटरनल मैच में अंकेश ने जड़ा शानदार शतक,सीएपी रेड विजयी

पटना : क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान के इंटरनल मैच में अंकेश  ने शानदार शतक जड़ा है। आज का मैच जगजीवन स्टेडियम में सीएपी रेड और सीएपी ब्लू के बीच खेला गया। जिसमे सीएपी रेड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएपी रेड की टीम के बल्लेबाज अंकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 72 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए कुल 111 रन बनाये। इसके अलावे फ़िराक और विद्या सागर 24-24 रन बनाये। जिससे टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 212 रन बनाये। वही गेंदबजी में सीएपी ब्लू के फिरदोस तीन विकेट,सोनू दो विकेट और राजकुमार एक विकेट झटके।

जबाब में उतरी सीएपी ब्लू की टीम 21.1 ओवर में 136 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे अतुल 39 रन और 15 रन बनाया। गेंदबाजी में बबलू कुमार और कृष्णा को तीन -तीन विकेट जबकि फिराक खान को 2 विकेट मिला। इस तरह से सीएपी रेड़ की टीम 76 रनो से जीत दर्ज की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment