Loading Now
×

सीनियर नेशनल साफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 12 से जौनपुर में, बिहार टीम का चयन 10 को

पटना : उत्तरप्रदेश के जौनपुर में 12 से 15 नवंबर तक 13वी सीनियर नेशनल साफ्टबॉल महिला—पुरुष क्रिकेट चैंपियनशिप 2022—23 होने जा रही है। इसके लिए साफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन आॅफ बिहार की एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है।

इसकी जानकारी एडहॉक कमेटी के चेयरमैन संजय कुमार ने देते हुए बताया कि इंडियन साफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन से मिले पत्र के अनुसार जौनपुर के एमएच पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर होनेवाली इस टूर्नामेंट में बिहार टीम प्रतिभाग करेगी। टीम का चयन 10 नवंबर को प्रातः 9 बजे से पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के बगल में रेनबो ग्राउंड पर होगा।

इच्छुक खिलाड़ी चयन कमेटी के नंद किशोर से 6203614194 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टीम 11 नवंबर को जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment