Loading Now
×

गोड्डा जिला सीनियर A डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सीनियर A डिवीजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन स्थानीय गाँधी मैदान में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का हौसला आफजाई भी की।मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की क्रिकेट का यहाँ अच्छा माहौल है।खिलाड़ियों को जरूरत है इसका फायदा उठाकर ऊंचे लेवल तक पहुँचे।पुलिस अधीक्षक को संघ के सचिव रंजन कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया।उद्घाटन मैच में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने रिलायंस A क्रिकेट क्लब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।

रिलायंस A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्षित झा के 55 रन के बदौलत 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाई।जवाब में इलेवन स्टार ने 29 वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मैच जीत लिया।कुणाल ने नाबाद 35 एवं विजय ने 32 रन की पारी खेली।मंच संचालन मोहम्मद किरमान अंसारी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मिर्जा सब्बीर हुसैन,शिवकुमार यादव,डॉक्टर एस एस हसन,शिवकुमार पंडित,सीताकांत कुशवाहा,सनोज कुमार,मुकेश मंडल,अवधेश,अजीत,दिव्यप्रकाष,बबलू,सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment