Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में ए सी ए रेड 5 विकेट से जीता

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2022-23 का छठा मैच अररिया काँलेज स्टेडियम में ए सी ए रेड और एफ सी ए ब्लू के बीच खेला गया टॉस एफ सी ए ब्लू ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

35- 35 ओवर के इस मैच में एफ सी ए ब्लू ने 33वे ओवर में सभी विकेट खो कर 117 रन बनाये एफ सी ए ब्लू के बल्लेबाज अभिषेक ने 35 और सागर ने 16 रन बनाए । ए सी ए रेड के गेंदबाज हज़ेफ़आ ने 3 आयुष और अर्पित ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी ए सी ए रेड ने शुरुआत मे अच्छी साझेदारी की और 26वे ओवर मे 118 रन 5 विकेट खोकर जीत हसील की।ए सी ए रेड के बल्लेबाज गौरव 37 और मरगुब् ने 19 रन की नवाद परी खेली। वही एफ सी ए ब्लू के गेंदबाज प्रियांशु ने 3 और पृथ्वी ने 1 विकेट चटकाए ।

मैच के अंपायर उज्ज्वल कुमार और मनीष कुमार थे स्कोरिंग का काम अमन राज ने किया इस अवसर पर ओम प्रकाश जयसवाल अमीत सेनगुप्ता , विवेक प्रकाश अनामी शंकर, गोपेश सिन्हा ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
सुचना अररिया कालेज स्टेडियम में सांसद महोदय के माता जी के निधन के बाद का कार्यक्रम रखा गया इसके वजह से जिला क्रिकेट लीग मैच की को स्थगित किया जाता है

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment