बिहार के अभिजीत साकेत और अनुज राज का चयन आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के ट्रायल कैंप के लिए हुआ
पटना : बिहार क्रिकेट के लिए आज दो बड़ी खबरे यह रही की बिहार के अनुज राज का चयन आईपीएल के दो बड़े टीम लखनऊ सुपर जायंट्स व मुंबई इंडियंस के ट्रायल कैंप के लिए किया गया है। जबकि मुंबई इंडियंस ट्रायल कैंप के लिए तेज गेंदबाज अभिजीत साकेत का भी चयन किया गया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स का कैंप दिल्ली में है जबकि मुंबई इंडियंस ट्रायल कैंप 3 व 4 दिसंबर को मुंबई में है। लखनऊ सुपर जायंट्स में सिर्फ गोपालगंज के अनुज राज भाग लेंगे जबकि मुंबई इंडियंस के ट्रायल कैंप में अनुज राज और अभिजीत साकेत भी भाग लेंगे। दोनों ही तेज गेंदबाजों ने बिहार के ओर से बीसीसीआई के डॉमेस्टिक क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की है।
Share News:



Post Comment