Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग के लो स्कोरिंग मैच में एलेवेन स्टार ने नटराज को 4 विकेट से हराया ।

शिवहर : आज सुबह टॉस जीतकर नटराज क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । टीम के सभी बल्लेबाज एलेवेन स्टार की घातक गेंदबाजी के सामने 22.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 100 रनों पर ऑल आउट हो गयी । नटराज क्रिकेट क्लब के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सके। एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से मृत्युंजय, धनंजय, मतलूब और पुष्कर ने 2 – 2 विकेट लिया ।

101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य आसानी से 15 ओवर में हीं 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया ।आज के मैन ऑफ द मैच एलेवेन स्टार के पुष्कल गौतम चुने गए ।आज के मैच में प्रिंस सिंह ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग कमलेश के द्वारा किया गया ।कल 10 दिसंबर को लीग का 25वां मैच भारती क्रिकेट क्लब और सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment