Loading Now
×

सरायकेला जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्लब विजयी

सरायकेला : जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के “ए” डिवीजन लीग का सत्रहवां मुकाबला ग्रुप “बी” के फ्रेंड्स क्लब और सहारा बॉयज क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला गया । यह मैच 35 ओवरों का था जिसमें की फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया ।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए फ्रेंड्स क्लब की टीम 22.5 ओवरों में 157 रनों पर सिमट गई । फ्रेंड्स क्लब की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए अनिकेत कुमार ने 58 रन और अभिषेक कुमार ठाकुर ने 38 रनों की पारी खेली । वही सहारा बॉयज क्लब की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए‌ यश कुमार ने 5 विकेट ,‌ अर्चित बिश्वास ने 3 विकेट एवं अमन कुमार साहू और नमन कुमार सोनकर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए ।

जवाबी पारी खेलने उतरी सहारा बॉयज क्लब की टीम 20.5 ओवरों में महज़ 92 रनों पर ढेर हो गई जिसके पश्चात फ्रेंड्स क्लब की टीम ने इस मैच को 65 रनों से जीत लिया । सहारा बॉयज क्लब की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए सन्नी कुमार मुंडा ने 19 रन और एस. जतिन ने 17 रनों की पारी खेली । वही फ्रेंड्स क्लब की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए‌ उन्मेष ने 4 विकेट , नयन कुमार और सोरी प्रकाश राव ने 2-2 विकेट एवं हैप्पी यादव और भरत पासवान ने 1-1 विकेट अपने नाम किए ।

आज के “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार फ्रेंड्स क्लब के उन्मेष को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए किफ़ायती गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 4 विकेट चटकाए ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment