पिपराही क्रिकेट क्लब शिवहर जिला क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल में
शिवहर : आज सुबह टॉस जीतकर सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन बाद के बल्लेबाजों के गैरजिम्मेदाराना खेल के कारण पूरी टीम 24.3 ओवर में 93 रनों पर सिमट गयी। टीम की तरफ से प्रियांशु ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली । पिपराही क्रिकेट क्लब की तरफ से कमलेश और अफजल सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 – 4 विकेट लिया ।
94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपराही क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य आसानी से 15.5 ओवर में 3 विकेट गंवा कर प्राप्त कर लिया । पिपराही सी सी की तरफ से मुकुल ने 32 एवं शुभम् ने 29 रनों की पारियां खेली । इस तरह से पिपराही क्रिकेट क्लब ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया ।
पिपराही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज ऑलराउंडर कमलेश को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया । आज के मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह और मो जहांगीर ने की। स्कोरिंग पुष्प शेखर एवं सौरव द्वारा किया गया ।
कल 13 दिसंबर को लीग का 28वां मैच एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब और सीपीएन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाने के लिए सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी को यह मैच बङे अंतर से जीतना होगा।
Share News:



Post Comment