Loading Now
×

BPL : तेघरा टाइगर ने बेगूसराय चैलेंजर को 5 विकेट से हराया

  • तेघरा टाइगर ने बेगूसराय चैलेंजर को 5 विकेट से पराजित किया।
  • तेघरा टाइगर के कप्तान अनुराग गौतम बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय :  गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमीयर लीग में आज का मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर और तेघरा टाइगर के बीच खेला गया बेगूसराय चैलेंजर के कप्तान प्रेम रंजन पाठक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए बेगूसराय चैलेंजर की ओर से गुड्डू यादव 47 रन बनाए और मुरारी ने 33 रन बनाए । तेघरा टाइगर की ओर से अनुराग गौतम 3 विकेट प्राप्त किए और कुणाल मनी ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में उतरी तेघरा टाइगर की टीम 19 वे ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया तेघरा टाइगर की ओर से ऋषि सोनी ने 46 रन बनाए और समीर ने 36 रनों का योगदान किया और वही बेगूसराय चैलेंजर की ओर से राम विनीत सरन ने दो विकेट और दिलजीत ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत तहरा टाइगर ने बेगूसराय चैलेंज अ को 5 विकेट से पराजित किया।

मैन ऑफ द मैच का तेघरा टाइगर के कप्तान अनुराग गौतम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू और राजीव रंजन कक्कू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस मैच के मुख्य अंपायर अनिकेत मोरिया और नीतीश कुमार थे जबकि ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment