Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में सरदार पटेल घोड़ासहन 8 विकेट से विजयी

मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व. सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(पू.च.) मैच में सरदार पटेल घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने जी के स्पोर्ट्स मोतिहारी को 8 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी जी के स्पोर्ट्स मोतिहारी ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन का स्कोर बनाया।टीम के बल्लेबाज अभिषेक ने 21 रन,कुणाल व अर्जुन ने 19-19 रन और संदीप ने 15 रन की पारी खेली।सरदार पटेल घोड़ासहन के गेंदबाज शुभमराज ने 3 विकेट जबकि शुभम व सौरव ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी सरदार पटेल घोड़ासहन की टीम ने बल्लेबाज मोहित के नाबाद 50 रन,आदित्य के 46 रन,शुभम के नाबाद 17 रन के बदौलत 21.2 ओवर में ही 140/2 रन का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।जी के स्पोर्ट्स मोतिहारी के गेंदबाज कुणाल व प्रीतम को 1-1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल घोड़ासहन के बल्लेबाज मोहित को वी के एस स्पोर्ट्स पटना के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका डीसीए एलीट पैनल के प्रकाश रंजन सिंह और इंद्रमोहन शर्मा ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अभिषेक कुमार रहे।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन के अनुसार कल के मैच में जी के स्पोर्ट्स के सामने रामजानिया क्रिकेट एकेडमी पकड़ीदयाल की टीम होगी।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,फैसल गनी,महिला क्रिकेट खिलाड़ी रचना कुमारी इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment