Loading Now
×

सिवान जिला क्रिकेट लीग में वाशिब हुसैन के हरफनमौला प्रदर्शन से हुसैनगंज क्रिकेट क्लब विजयी

सिवान:  जिला क्रिकेट लीग 30th मैच राजेन्द्र स्टेडियम में खेले जा रहे हुसैनगंज क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स इलेवन के बिच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 25 ओवर में 116 रन बना कर ऑल आउट हो गई । फ्रेंड्स के तरफ से सर्वाधिक 43 रन राहुल ने बनाया। हुसैनगंज के वासिब हुसैन ने 3 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी हुसैनगंज की टीम 15 ओवर में 4 विकेट पे 117 रन बना ली। हुसैनगंज की तरफ से वासीब हुसैन ने 53 रन नाबाद बनाएं। फ्रेंड्स इलेवन के गुलशन ने 2 विकेट लिया। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया की इस मैच के बाद लीग के ग्रुप के सारे मैच समाप्त हो गए। सभी ग्रुप में से 2-2 टीम सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। सुपर आठ के मैचों की तिथि प्रशासनिक अनुमति के बाद घोषित की जाएगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment