Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में बबलू 11 क्रिकेट एकेडमी (येलो) जीता

मुजफ्फरपुर,: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू 11 क्रिकेट एकेडमी (येलो) ने पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सुल्तान ने 20 रन बनाए वहीं आदर्श ने 12 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी(येलो) के तरफ से शुभम ने तीन आकाश ने तीन हिमांशु ने दो, मनीष ने एक, एवं दिवाकर झा ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी (येलो) ने 13 ओवर में ही 1 विकेट खोकर जीत के लिए 84 रन बना लिए बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी (येलो) के तरफ से दिवाकर ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली वही ऋषभ ने नाबाद 17 रन बनाए। गेंदबाजी में पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से एकमात्र विकेट अभिनव सिंह को मिला।

आज के मैन ऑफ द मैच बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी (एलो)के आकाश को दिया गया आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं देवांग मिश्रा थे वही स्कोरर के रूप में कुमार आर्यन मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment