किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में आर्यन क्रिकेट क्लब विजयी
किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग सत्र 2022-23 ए डिवीजन का आज नवां मुकाबला आर्यन क्रिकेट क्लब बनाम एस वाई सी सी जूनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें आर्यन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए जिसमें सोनू शर्मा ने 39 रन एवं इंतजार आलम ने 30 रनों का योगदान दिया वही एस वाई सी सी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष कुमार ने चार विकेट एवं शाहनवाज ने दो विकेट हासिल किया।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वाई सी सी जुनियर 21.1 ओवर सभी विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी जिसमें कैफ अनवर ने नाबाद 20 रन एवं मनीष कुमार ने 16 रनों का योगदान दिया वही आर्यन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपू ने 5 विकेट एवं संजीव यादव ने दो विकेट हासिल किए 5 विकेट लेने वाले दीपू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी अभिजीत चंद्रा उर्फ बूबाई ने मैन ऑफ द मैच को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आज के अंपायर थे बंटी साह एवं सुलेमान, स्कोरर थे माशूक संयोजक थे गणेश साह ।विर रंजन – संयुक्त सचिव जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।
Share News:



Post Comment