Loading Now
×

गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में आशीष के अर्धशतक से मीरगंज सीसी विजयी

गोपालगंज : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला थावे क्रिकेट क्लब और मीरगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमे मीरगंज क्रिकेट क्लब ने थावे क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थावे क्रिकेट क्लब की टीम ने 183 रन बनाये जिसमे नविन यादव 55 रन और आकिब अहमद ने 23 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में मीरगंज के कप्तान ने 3 विकेट,विकाश चौधरी 3 विकेट झटके।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मीरगंज सीसी की टीम आशीष सोनी के अर्धशतक 58 रन और दीपक यादव के 27 रनो के मदद से लक्ष्य को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में थावे के आदित्य को तीन विकेट मिला। मैच में शानदार अर्धशतक के लिए आशिषि सोनी को मैन ऑफ़ द मैच से पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरी सहित टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य उपस्तिथ थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment