Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में माही क्रिकेट क्लब और रंजन क्रिकेट क्लब विजयी

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेली जा रही राजीव प्रताप स्मृति वैशाली जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मै आज खेले गए मैच में माही क्रिकेट क्लब और रंजन क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की ।

एनएन कॉलेज कॉलेज सिंघाड़ा ग्राउंड पर खेले गए मैच में माही क्रिकेट क्लब ने जंदाहा क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया । जबकि डॉक्टर जेपी सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में रंजन क्रिकेट क्लब ने प्रियदर्शी फाउंडेशन को 47 रन से हराया ।

संक्षिप्त स्कोर

*एनएन कॉलेज सिंघाड़ा*
टॉस: जंदाहा क्रिकेट क्लब (बैटिंग )
जंदाहा क्रिकेट क्लब : 24.1 ओवर मै 106 रन बनाकर ऑल आउट अमजद 30 , कुणाल 17 , शर्मा 12 , अतिरिक्त 21 , अमित 3/10 , तरुण 3/29, माजीब 2/20
माही क्रिकेट क्लब: 28.2 ओवर मै 4 विकेट पर 110 रन , जितेंद्र 23* , विपिन 15 , मजीब 12* अतिरिक्त 32 , सनी 3/13, ऋतिक 1/17
मैन ऑफ द मैच : अमित कुमार

*डॉक्टर जेपी सिन्हा स्टेडियम*
टॉस : प्रियेदर्शी फाउंडेशन (फील्ड)
रंजन क्रिकेट क्लब : 30 ओवर मै 8 विकेट पर 209 रन आदित्य पांडे 100 , प्रखर 35, प्रकाश 16 , अतिरिक्त 27 अंशु 3/34 , विकास 2/10
प्रियदर्शी फाउंडेशन: 28.1 ओवर 162 रन ऑल आउट सौरव 42 , सत्यम 32 , अनुराग 20 , अतिरिक्त 33 विशाल 3/35 ,मुकेश 2/17, दिव्य प्रकाश 2/35,
मैन ऑफ द मैच: आदित्य पांडे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment