Loading Now
×

बेगूसराय डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट सीनियर डिवीज़न लीग का आगाज, युवराज का शतक

  • उद्धघाटन मुकाबले मै युवराज ने लगाया शानदार शतक (106 ) ,बने मैन ऑफ़ द मैच
  • बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 67 रन से हराया

बेगूसराय:  जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का उद्धघाटन मुक़ाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान सुमित ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

बेगूसराय क्रिकेट क्लब की तरफ से युवराज ने शानदार शतक लगाते हुये 106 रन बनाए वही सतेंद्र सिंह ने 43 रन का योगदान दिया जिसकी मदद से बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर मै 5 विकेट पर 268 रन बनाने मै सफल रही मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गौरव ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से अभिनव गौतम 52 व सागर ने 36 रन का योगदान दिया जिसकी बदौलत मतिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर मै 8 विकेट पर 181 रन ही बना सकी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अजिनक्या और शांतनु ने 2-2 विकेट लिये।

मैन ऑफ़ द मैच युवराज को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राज नयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया वीरेश रणवीर जी आदि उपस्थित रहे।अंपायर – राज मालिक और ऋषि
स्कोरर – रामकुमार।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment