Loading Now
×

बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता संपन्न

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कुशवाहा आश्रम हाजीपुर ( वैशाली ) में बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम ( बालक व बालिका ) के चयन हेतु आज एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता संपन्न हुआ।

जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 200 ( बालक व बालिका ) खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम के इस चयन प्रतियोगिता का उदघाटन महिला थानाध्यक्ष,हाजीपुर पुष्पा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

अतिथियों का स्वागत वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,वैशाली जिला कुशवाहा संघ के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद बनफूल,ई.जवाहर लाल सिंह,युवा समाजसेवी सुनील कुशवाहा,चयनकर्ता बादल कुमार,विनोद कुमार धोनी,नेहा रानी,तकनीकी पदाधिकारी राकेश रंजन सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।[the_ad id=”1900″

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के अनुसार चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित 14 बालक व 14 बालिका खिलाड़ियों की सूची एक फरवरी को जारी कर दी जायेगी। ज्ञातव्य हो कि मांचेरियाल ( तेलंगाना ) में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में बिहार की बालक व बालिका सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम सहभागिता करेगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment