बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में नौला क्रिकेट क्लब 228 रनों से जीता
बेगूसराय : जिला के मटिहानी क्रिकेट मैदान पर bdca सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का उन्नीस वा मुक़ाबला नौला क्रिकेट क्लब और तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया नौला क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
नौला क्रिकेट क्लब की तरफ अजीत ने 85 वही वीरेंद्र ने 80 रन बनाए जिसकी मदद से नौला क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 5 विकेट पर 298 रन बनाने में सफल रही तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक और मौकार्रम ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से आदित्य ने 14 रन बनाये जिसकी बदौलत तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम 9.3 ओवर में 70 रन पर ही सिमट गयी नौला क्रिकेट क्लब की तरफ से चन्दन अंशुमाली ने घातक गेँदबाजी करते हुये 8 विकेट लिये।
मैन ऑफ़ द मैच चन्दन अंशुमाली को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन के द्वारा दिया गया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया वीरेश रणवीर जी दानिस आलम आदि उपस्थित रहे,अंपायर – आनंद विदेशी हार्दिक राज
स्कोरर – नितीश राणा।
Share News:



Post Comment