Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में पी.एस.के सीसी 22 रनों से जीता

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे 43 वा पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन का तीसरा मैच पी एस के सी सी,खीरू चौक बनाम एन ए आर सी सी,गुलाबबाग के बीच खेला गया।

पी एस के सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 151 रन बनाया। पी एस के सी सी के तरफ से अनित पाठक ने 42 बॉल खेल कर 4 चौके की मदद से 34 रन, गौरव कुमार ने 25 बॉल खेल कर 2 चौके 3 छक्के की मदद से 37 रन और मंतोष ने 45 गेंद खेलकर 5 चौके की मदद से 34 रन बनाए, जबकि एन ए आर सी सी के तरफ से अभिराज ने 6 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट और विजय ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके।

152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एन ए आर सी सी सभी विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई और इस तरह से यह मैच पी एस के सी सी ने 22 रन से जीत लिया एन ए आर सी सी के तरफ से विवेक कुमार ने 20 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन और राकेश कुमार ने 24 गेंदों का सामना करके चार चौके की मदद से 27 मई रन बनाया पी एस के सी सी की तरफ से निखिल सिंह सनाल ने 5 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट और अनित पाठक ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके।

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनित पाठक को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। आज के मैच के निर्णायक शिवाशीष चक्रवर्ती और नीतीश कुमार थे जबकि स्कोरर के भूमिका में विकल्प झा थे।इस मौके पर पी डी सी ए के अध्यक्ष मोहम्मद शमी अहमद, सचिव जयंत कुमार “गौतम”, पूर्व अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री, पूर्व सचिव हरिओम झा, लीग कमिटी के शशांक शेखर “गुड्डू”, मोहम्मद आसिम, शरजील असर,मंजर मोहसीन, मोहम्मद राजा, नैयर अली, मो इरशाद,और मनीष सिन्हा सहित कई पदाधिकारी,वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment