Loading Now
×

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में 11 स्टार लोरिया विजयी

पश्चिम चंपारण:  जिला क्रिकेट लीग में तीसरा मुकाबला ग्रुप ई का खेला गया जो अरुण क्रिकेट क्लब बगहा और 11 स्टार लोरिया के बीच खेला गया 11 स्टार लोरिया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया।

संदीप कुमार 69 रनों के सहारे लोरिया ने 196 रनों का स्कोर बनाया अंकुर ने 19 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम 196 आउट हो गए अरुण क्रिकेट क्लब आगरा की ओर से करण ने चार अफताब ने दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी अरुण क्रिकेट क्लब बगहा की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज विनय साहनी उन 40 रनों की पारी खेल सके जितेंद्र ने 22 रनों का योगदान दिया और गोलू ने 16 रन बनाए 174 रन ही बनाया । लोरिया की ओर से संदीप ने शानदार 5 विकेट लिए उनके हरफनमौला खेल के लिए आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment