Loading Now
×

सहरसा रणधीर वर्मा अंडर -14 क्रिकेट में अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल विजयी

सहरसा: जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल U -14 स्कूल टूर्नामेंट का आज का मैच रूणा मनोहर पब्लिक स्कूल एवं अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें रूणा मनोहर पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल ने संजीव के 22 रन (17 बॉल),दिलखुश के 11 रन (21 बॉल),आयुष के 11 रन (29 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 91 रन बनाया जिसके जवाब में अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल ने आदित्य के नाबाद 46 रन (32 बॉल),अविनाश के नाबाद 18 रन (41 बॉल),मृणाल के 9 रन (9 बॉल) की सहायता से 4 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।इस प्रकार अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल ने रूणा मनोहर पब्लिक स्कूल को 6 विकेट से पराजित किया।

अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आदित्य ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट,आशुतोष ने 4 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट,सत्यम ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि रूणा मनोहर पब्लिक स्कूल की ओर से संजीव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट,लालमोहर ने 5 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट एवं नीतीश ने 5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर हिमांशु एवं आयुष तथा स्कोरर रौशन एवं प्रवेश थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, सुमित कुमार विश्वास, सुनील कुमार गुप्ता, राजा राम, कौशल मिश्रा, प्रशांत सागर,राजू जी इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अनंत,सत्यम,आयुष,न्यूटन,रौशन,अंकित,बबलू,सोनू,प्रवेश,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment